अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में सक्रिय वहाबी आतंकवादियों ने हज़रत अली अलैहिस्सलाम के ख़ास सहाबी जनाब हुज्र इब्ने अदी कंदी के मज़ार में घुसकर ज़रीह को उखाड़ दिया और कब्र खोद कर उनके पाक जिस्म को निकाल ले गये है।सीरियाई मीडिया के अनुसार वहाबी आतंकवादियों ने जनाब हुज्र इब्ने अदी कंदी के मज़ार में उनकी कब्र खोद उनके मुबारक जिस्म को नामालूम स्थान पर ले गए।हुज्र इब्ने अदी कंदी मुआविया के आदेश से 51 या 53 हिजरी में शहीद हुए थे और उन्हें सीरिया के अदरा इलाक़े में दफ़नाया गया था।सूचना के अनुसार वहाबियों ने पहले जनाबे हुज्र इब्ने अदी की ज़रीह तोड़ी उसके बाद कब्र ख़ोद डाली।एक लेबनानी संवाददाता के अनुसार जनाब हुज्र इब्ने अदी का जिस्म जो अभी तक सही और सुरक्षित था आतंकवादियों द्वारा नामालूम स्थान पर ले जाया गया है।हुज्र इब्ने अदी कंदी जवानी में अपने भाई हानी इब्ने अदी के साथ रसूले इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही सल्लम की सेवा में हाज़िर हुए और इस्लाम को स्वीकार किया।
1 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 415359
सीरिया में सक्रिय वहाबी आतंकवादियों ने हज़रत अली अलैहिस्सलाम के ख़ास सहाबी जनाब हुज्र इब्ने अदी कंदी के मज़ार में घुसकर ज़रीह को उखाड़ दिया और कब्र खोद कर उनके पाक जिस्म को निकाल ले गये है।....